India Women vs South Africa Women Final Live Score: भारत का सफर मौजूदा वनडे विश्व कप में बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। लीग चरण के मध्य में टीम के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन बल्लेबाजों ने अहम मौकों पर लय हासिल कर टीम को खिताबी दौड़ में बनाए रखा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के विरुद्ध हार के बावजूद अपने बाकी सभी मैचों में दबदबे वाला प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर अपनी ताकत साबित की। बारिश के कारण टॉस में हुई देरी के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 298 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का टारगेट है. साउथ अफ्रीका के 9 विकेट गिर गए हैं. नादिन डी क्लर्क और म्लाबा क्रीज पर हैं. साउथ अफ्रीका को पहला झटका ताजमिन ब्रिट्स के रूप में लगा. वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गईं. ब्रिट्स को अमनजोत कौर ने रॉकेट की तरह तेज थ्रो मारकर रन आउट कर दिया. उन्होंने 35 गेंद पर 23 रन बनाए. ब्रिट्स ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की. इसके बाद एनिके बॉश को श्री चरणी ने एलबीडब्लल्यू करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई. बॉश खाता नहीं खोल पाईं. शेफाली वर्मा ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई. उन्होंने अपनी गेंद पर सूने लूस (25 रन) का कैच ले लिया. शेफाली ने मारिजैन कप्प (4) को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने सिनालो जाफ्टा (16) को राधा यादव के हाथों कैच कराया साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका दिया. उन्होंने एनेरी डर्कसेन (35) को आउट कर साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया. उन्होंने इसके बाद अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को आउट कर टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई. वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंद पर 101 रन बनाए. स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर सबसे पहले आउट हुईं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की. शेफाली ने 87 रन की पारी खेली. 78 गेंदों में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले जेमिमा रोड्रिग्ज 37 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गईं. अमनजोत कौर 14 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से 24 गेंद पर 34 रन बनाकर टीम इंडिया को 300 रनों के करीब पहुंचाया. दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर आउट हुईं. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने पहले आईसीसी खिताब पर नजर गड़ाए हुए हैं. पिछले 3 महिला विश्व कप फाइनल में से प्रत्येक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. 2013 में ऑस्ट्रेलिया, 2017 में इंग्लैंड, 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. आज साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. अब देखना है कि यह क्रम कायम रहता है या नहीं. भारत को 2017 विश्व कप के फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था. शायद यही उनके खिताब जीतने का सबसे अच्छा मौका था. भारत 2005 के फाइनल में भी पहुंचा था. आज इतिहास लिखने की बारी है।
महिला वर्ल्ड कप फाइनल के सबसे सफल रन चेज
- इंग्लैंड- 167 बनाम न्यूजीलैंड, 2009
- ऑस्ट्रेलिया- 165 बनाम न्यूजीलैंड, 1997
- ऑस्ट्रेलिया- 152 बनाम इंग्लैंड, 1982
- ऑस्ट्रेलिया- 128 बनाम इंग्लैंड, 1988
क्या रहा भारतीय पारी का हाल?
भारतीय पारी की बात करें तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और 104 रन की पार्टनरशिप की थी। स्मृति ने 45 और शेफाली ने 87 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (24) और हरमन प्रीत (20) कुछ खास नहीं कर पाईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला और इस वर्ल्ड कप में तीसरा अर्धशतक लगाते हुए 58 गेंद पर 58 रन बनाए।




