सोलन: स्वास्थ्य मंत्री ने 10 लाख रुपए से निर्मित कमरों, पाकशाला तथा स्वच्छ पेयजल सुविधा का किया लोकार्पण
नाहन 31 अक्तूबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेला का विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने भूर्शिंग मंदिर कथाड में भुरेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुख समृद्धि की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित कमरों,पाकशाला तथा स्वच्छ पेयजल सुविधा स्थल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और यहां के लोगों की देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था भी है।





