लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन में एक निजी अपार्टमेंट के बाहर हुई इस खूनी झड़प आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी का कुछ लोगों से पहले से कोई विवाद था। इसके बाद यहां पर कुछ बाहरी लोग दराट, डंडों समेत तेजधार हथियार लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। झड़प करीब एक घंटे तक चलती रही। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है





