लाइव हिमाचल/कसौली : आज धर्मपुर मंडल के तहत कुमारहट्टी जोन की विशेष बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कुमारहट्टी में जोन प्रभारी तीर्थ राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई जिसमे विशेष तौर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता उपस्थित रहे।

इस बैठक में दो नवंबर को होने वाली बैठक जिसमे मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कांत शर्मा उपस्थित रहेंगे। उस बैठक को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व सभी कार्यकर्ताओं के साथ सांझी की गई।





