Home » Uncategorized » मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर एमसी बैठक में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे पार्षद, नारेबाजी

मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर एमसी बैठक में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे पार्षद, नारेबाजी

लाइव हिमाचल/शिमला: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में गुरुवार को मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस पार्षद मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई से पांच साल करने के विरोध में आ गए। भाजपा पार्षद मेयर के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पार्षदों का तर्क था कि रोस्टर के अनुसार ढाई साल बाद मेयर-डिप्टी मेयर पद महिला को दिया जाना था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। इस पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि, महापौर सुरेंद्र चाैहान ने पार्षदों की मांग पर प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही लेकिन पार्षद नहीं माने। हंगामे के बीच हाउस की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। बैठक में भाजपा पार्षदों और मेयर के बीच में तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। इसके बाद मेयर और उनके समर्थक बैठक से चले गए। हालांकि भाजपा पार्षद और महिला के लिए मेयर का पद मांगने वाले कांग्रेस पार्षद भी बैठक में ही बैठे रहे। कांग्रेसी पार्षद कांता ने कहा कि हम सरकार या मेयर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ नहीं नहीं है, लेकिन महिला पार्षद के लिए मेयर की सीट आरक्षित थी तो महिला के अधिकार के लिए सरकार और मेयर को भी विचार करना चाहिए था। इसमें कांग्रेस के पार्षद अंकुश वर्मा, सिम्मी नंदा, नरेंद्र ठाकुर, अतुल कश्यप, चमन,  कांता, उर्मिला, राम रतन वर्मा, अनीता, विनीत व कुलदीप ने इसका विरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12