Home » Uncategorized » रोहड़ू के सरकारी स्कूल में शिक्षिका की अमानवीय हरकत: बच्चे को कपड़े उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से पीटा,

रोहड़ू के सरकारी स्कूल में शिक्षिका की अमानवीय हरकत: बच्चे को कपड़े उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से पीटा,

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने अमानवीय हरकत करते हुए एक मासूम छात्र के कपड़े उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गए हैं, जबकि लोगों में गुस्से का माहौल है। शिक्षिका का बच्चे को पीटने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शिक्षिका बच्चे की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर अन्य शिक्षक भी बैठे हैं, जो सिर नीचे करके बैठे हुए हैं, लेकिन कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है। मामला रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय गावाना (केंद्र कुटारा) का है, जहां की मुख्य अध्यापिका रीना राठौर पर एक छात्र को झाड़ी (कंटेदार झाड़ी) से मारने का आरोप लगा है।  वीडियो सामने आने के बाद उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा शिमला ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे बालकों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 का उल्लंघन बताया है, जिसमें बच्चों को शारीरिक दंड देने पर सख्त रोक है।

तत्काल प्रभाव से निलंबित की शिक्षिका

आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य सरकारी सेवक के लिए गंभीर कदाचार है और केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम, 1964 के नियम 3(1) के तहत अनुशासनहीनता मानी गई है। इसी आधार पर रीना राठौर, मुख्य अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *