Home » Uncategorized » 9 नवंबर को आयोजित होगी हिमाचल पुलिस की बी-1 परीक्षा…

9 नवंबर को आयोजित होगी हिमाचल पुलिस की बी-1 परीक्षा…

शिमला: रविवार को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए ली जाने वाली पुलिस विभाग की बी-एक परीक्षा साइट क्रैश होने के चलते रद्द कर दी गई थी। अब ये परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। रविवार को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सर्वर फेल होने से कंप्यूटर हैंग हो गए थे। आठ साल बाद यह परीक्षा ली गई थी। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। 4,461 जवान परीक्षा में बैठे थे। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *