Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 HPAS अधिकारियों के किए तबादले, जानिए यहां ?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 HPAS अधिकारियों के किए तबादले, जानिए यहां ?

शिमला: हिमाचल सरकार ने आज एक HAS ऑफिसर की ट्रांसफर और 7 नए HAS अधिकारियों को पोस्टिंग दी है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। साल 2024 बैच के HAS अधिकारी एवं SDM चुराह अंकित ठाकुर को जॉइंट कमिश्नर नगर निगम बद्दी लगाया गया है। वहीं, साल 2025 बैच के HAS एवं पोस्टिंग आदेशों का इंतजार कर रहे अजय कुमार सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी लाहौल स्पीति केलांग में पहली पोस्टिंग दी गई है। विवेक कुमार नेगी को जॉइंट कमिश्नर स्टेट टैक्स एंड एक्साइज शिमला लगाया है। इनकी जॉइनिंग के बाद असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर संजीव कुमार जॉइंट कमिश्नर स्टेट टैक्स एंड एक्साइज शिमला के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। राजेश कुमार को एसडीएम (सिविल) भरमौर लगाया है। इनके कार्यभार संभालने के बाद एडीएम कुलवीर सिंह राणा एसडीएम के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। जगदीश चंद को एडीएम काजा लगाया गया हैं। जगदीश के कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम शिखा एडीएम के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त होंगी। चेतन चौहान को एसडीएम चुराह और संजीत शर्मा को असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की सोलन लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *