Home » Uncategorized » एनसीसी देती है राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा: कर्नल राजीव

एनसीसी देती है राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा: कर्नल राजीव

लाइव हिमाचल/सोलन: फर्स्ट एचपी एनसीसी बॉयज बटालियन सोलन की ओर से बद्दी स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप चल रहा है। फस्र्ट एचपी एनसीसी बॉयज बटालियन सोलन कर्नल राजीव थॉमस ने अपने संबोधन में एकता, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कर्नल राजीव थॉमस ने कहा कि शिविर के मुख्य उद्देश्य अनुशासन, जिम्मेदार और बेहतर नागरिकों का विकास करना है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के भविष्य को आकार देने में अनुशासन, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने शिविर के विभिन्न गतिविधियों में कैडेट्स सक्रियता से भाग लें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। कर्नल थॉमस ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करती है और उन्हें राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है।


फायरिंग की भी दी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स का एक समूह फायरिंग रेंज पर गया जहां उन्हें फायरिंग तकनीकों पर निर्देशित किया। कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास करने का अवसर मिला। यह हाथों का अनुभव रोमांचक और शैक्षिक दोनों था, जिससे कैडेट्स की निशानेबाजी की कौशल में वृद्धि हुई। प्रशिक्षण शिविर में कुल 400 कैडेट्स, 5 जेसीओ, 13 एनसीओ, 3 ईएसएम, 7 सिविल स्टाफ,4 एएनओ और आरडीसी 120 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। विभिन्न गतिविधियों, परेड अभ्यास, व्यक्तित्व विकास सत्रों और देशभक्ति से जुड़ी कार्यशालाओं के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहेगा। इस अवसर पर कर्नल ए.एस. सिद्दू, एडमिन ऑफिसर एडमिन ऑफिसर सुबेदार मेजर सुनील राणा, एएनओ अंजना ठाकुर, जैस्मिन, ज्योति अनिल, प्रशांत, नीरज, विकास, संजय समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *