Home » Uncategorized » नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 70 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े तीन नशा तस्कर

नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 70 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े तीन नशा तस्कर

कांगड़ा: कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिला पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पहली कार्रवाई डमटाल थाना पुलिस ने माजरा और नशाहरा चौक पर गश्त और नाकेबंदी के दौरान की। पुलिस ने इस दौरान एक कुख्यात नशा तस्कर संदीप कुमार उर्फ चीटू को पकड़ा। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के पास से 20.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ चीटू पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह निवासी गांव माजरा, डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप उर्फ चीटू एक सक्रिय नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले भी पठानकोट और डमटाल थानों में नशा तस्करी के तीन तथा एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। दूसरी कार्यवाही जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने शाहपुर क्षेत्र में की। टीम ने सारनू गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी (नंबर HP 53B-9810) को तलाशी के लिए रोका, जांच के दौरान गाड़ी से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना प्रभारी करतार सिंह के अनुसार, इस मामले में बोलेरो में सवार दो युवकों रामदास उर्फ रामू (36) निवासी बैजनाथ और राकेश उर्फ सोनू (37) निवासी खलेट ठाकुरद्वारा, पालमपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ शाहपुर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]