Home » Uncategorized » रोटरी मिड टाउन सोलन ने दंघील स्कूल में बच्चों को बांटे स्कूल बैग…

रोटरी मिड टाउन सोलन ने दंघील स्कूल में बच्चों को बांटे स्कूल बैग…

लाइव हिमाचल/सोलन: रोटरी मिड टाउन सोलन द्वारा आज प्राथमिक पाठशाला दंघील में सीलिंग फैन एवं बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने  रोटरी मिड टाउन के प्रधान रोटेरियन डॉक्टर आदया, जिला सेक्रेटरी रोटेरियन रूपलाल, रोटेरियन राजेश खुराना एवं क्लब के अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया। रोटरी मिड टाउन के प्रधान रोटेरियन डॉक्टर आदया ने बताया कि रोटरी मिड टाउन सोलन समय समय इस तरह के सामाजिक कार्य करता आ रहा है। गरीब एवं जरूरतमन्दों की सेवा के लिए रोटरी क्लब सदैव अग्रणी रहा है। एक इंसान होने के नाते किसी दूसरे इंसान की सेवा बहुत ही मुश्किल काम होता है। हम सेवा कर ही नहीं सकते, बस सहायक या मददगार होते हैं। सेवा एक अनुभव हैं जो हमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]