Home » Uncategorized » सोलन कॉलेज के रोवर्स ने राज्य स्तरीय कैंप में लहराया परचम

सोलन कॉलेज के रोवर्स ने राज्य स्तरीय कैंप में लहराया परचम

सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन के तीन रोवर्स ने मंडी के रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘निपुण टेस्टिंग कैंप’ में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। भारत स्काउट एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित कैंप 9 से 13 अक्टूबर तक चला। इस कैंप में राजकीय महाविद्यालय सोलन से कानव मेहता, मयंक और नीतीश कुमार ने हिस्सा लिया। पांच दिनों के इस कड़े प्रशिक्षण के दौरान, इन रोवर्स ने ट्रेकिंग, हस्त कौशल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। महाविद्यालय के रोवर यूनिट प्रभारी डॉ. एन. आर. कश्यप ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि हमारे तीनों रोवर्स इस कठिन कैंप को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने में सफल रहे। इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने पूरी रोवर रेंजर यूनिट को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगील विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी छात्रों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह सफलता सोलन कॉलेज के छात्रों के समर्पण और सही मार्गदर्शन को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *