Home » Uncategorized » समाजसेवी वैद्य राम कुमार बिंदल के समर्थन में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात…

समाजसेवी वैद्य राम कुमार बिंदल के समर्थन में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और कारोबारी वैद्य राम कुमार बिंदल के खिलाफ दर्ज एक कथित मामले को लेकर पुलिस की कार्यवाही पर समाज में उठे रोष के बीच आज भाजपा नेताओं और सोलन की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मनमोहन शर्मा से उनके निवास पर मिला।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर, परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, संजिव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, नगर निगम सोलन की उपमहापौर मीरा आनंद, भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलरिया और शैलेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कश्मीर चंद, व्यापार मंडल सोलन के प्रधान कुशल जेठी, अग्रवाल सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतीश बंसल, सनातन धर्म सभा सोलन के महासचिव राकेश शर्मा, दुर्गा संकीर्तन सेवा सभा के प्रधान रमेश सिंगला, आर्य समाज सोलन के संजय मलिक वैश्य समाज सोलन के राकेश अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को स्थिति से अवगत कराते हुए वैद्य राम कुमार बिंदल के प्रति समाज में उत्पन्न समर्थन और विश्वास व्यक्त किया और मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर भाजपा नेता शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों और नागरिकों की यह पहल समाज में न्याय और विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *