Home » Uncategorized » CM सुक्खू बोले- पंचायत चुनाव रद्द नहीं, पोस्टपोन किए हैं…

CM सुक्खू बोले- पंचायत चुनाव रद्द नहीं, पोस्टपोन किए हैं…

Oplus_131072

Himachal Panchayat Elections: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को स्थगित करने को लेकर सियासत गरमा गई है. विपक्ष के आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य में पंचायती राज चुनाव तय समय पर होंगे, लेकिन फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल चुनाव स्थगित किए गए हैं. प्रदेश में आपदा के कारण बचाव कार्य और राहत कार्यों में सरकार जुटी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो ख़ुद ही पांच गुटों में बंटी हुई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. जिला उपायुक्तों ने फिलहाल राहत कार्य करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य है आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा देना. सरकार आपदा से निपटने में लगी है और समय पर पंचायती राज चुनाव करवाएगी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव का समय 23 जनवरी तक है और सरकार समय पर ही चुनाव करवाएगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और केवल सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी कर रही है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का दर्द छलका है और उन्हें मंडी में अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगने से परेशानी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की आपसी गुटबाजी जगजाहिर है और इससे उनकी छवि खराब हो रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस बार 2023 से ज्यादा तबाही हुई है। अभी हम पंचायतों की सड़कें जोड़ने में सफल नहीं हुए। इनकी बहाली का काम चल रहा है। उनका पहला कर्तव्य प्रभावित परिवारों को बसाना है। जिनके घर टूट गए, पशु व जमीन बह गई, उन्हें राहत राशि देना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *