
लाइव हिमाचल/कुनिहार: पुरानी पुलिस चौकी कुनिहार के पास एक बिल्ली ने कई लोगों को बुरी तरह से काटा है जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। यह बिल्ली पागल हो चुकी है। और कल शाम से कई लोगों को काट चुकी है। वहीं लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इस बिल्ली को जल्द पकड़ा जाए और लोगों को राहत दिलाई जाए। यहां से पैदल आने जाने वालों में भी भय पैदा हो गया है।





