Home » ताजा खबरें » आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 9 अक्टूबर 2025 : कर्क तुला और वृश्चिक राशि के जातक पाएंगे द्विग्रह योग से दोहरा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 9 अक्टूबर 2025 : कर्क तुला और वृश्चिक राशि के जातक पाएंगे द्विग्रह योग से दोहरा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2025 : 9 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के लिए मिश्रित रहने वाला है। जबकि आज का दिन कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातको को लाभ का अवसर प्रदान करेगा। आज चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में होगा और इस गोचर में आज चंद्रमा भरणी नक्षत्र से संचार करेंगे। जबकि आज शुक्र का भी गोचर हो रहा है और शुक्र आज कन्या राशि में पहुंचकर सूर्य के साथ युति संबंध बनाएंगे जिससे आज सूर्य और शुक्र का द्विग्रह योग बनेगा। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग का भी संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें

मेष राशि, विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा आपको आज विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कर्ज लेनदेन से बचें। लोन के प्रयास में आज परेशानी आएगी। कोई काम अटक जाने से आपको आज परेशानी हो सकती है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। शाम के समय आप दोस्तो के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि,लाभ का अवसर मिलेगा

वृषभ राशि,लाभ का अवसर मिलेगा

वृषभ राशि के लिए आज दिन का दूसरा भाग लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का भी भाग्य अवसर प्रदान करेगा। आज के दिन किया गया निवेश भी आपको भरपूर लाभ दिलाएगा। कोई चाहत पूरी होगी। लव लाइफ मे भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शौक श्रृंगार की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के लिए उपहार ले सकते हैं।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन राशि,लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा

मिथुन राशि,लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपको शामिल होना पड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज घरेलू कार्यों की वजह से अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज केसर अथवा हल्दी का चंदन लगाना चाहिए।

कर्क राशि,आप अपनी सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे

कर्क राशि,आप अपनी सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे

कर्क राशि के लोगो के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आज आप अपनी सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको आज परिवार के सहयोग से लाभ मिलेगा। आपके शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए आपको विरोधियो से सतर्क रहना होगा। अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आने की आशंका है, आज आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन नतीजे मिलेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह राशि,आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि,आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन बढाने वाला रहेगा। आपको कोई भी बड़ा फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आने से आपका मन विचलित और परेशान हो सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या राशि,आलस्य से बचें सफलता पाएंगे

कन्या राशि,आलस्य से बचें सफलता पाएंगे

कन्या राशि के लोगों को आज अपने काम में सफलता मिलेगी। लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि, आज आलस्य त्याग कर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता से आपको आज भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता परेशानी होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके होने वाले हैं। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बिना मांगे सहायता न करें नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बना रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

तुला राशि, अधिकार और धन में वृद्धि का योग बना है

तुला राशि, अधिकार और धन में वृद्धि का योग बना है

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके अधिकार और धन में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई मे इजाफा होगा। आज आप दूसरों के हित के बारे में सोचेंगे और दूसरों की मदद के लिए आगे भी आएंगे। यदि आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में कोई बदलाव करना है तो इसके लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। आपको आज बच्चो की सेहत पर धन खर्च करना होगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि, आपके प्रयास आज सफल होगा

वृश्चिक राशि, आपके प्रयास आज सफल होगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अपने व्यवसाय को विस्तार देने के आपके प्रयास फलदायी होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आज आपके मन में क्रोध का भाव रहेगा, इस पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। नौकरी और व्यापार में आज किसी भी वाद विवाद में न पड़ें, आपकी छवि खराब हो सकती है। वैसे आज आपको कोई लाभदायक डील भी मिलने वाली है। आज शाम को आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज विष्णु चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।

धनु राशि,आर्थिक स्थिति में आज सुधार होगा

धनु राशि,आर्थिक स्थिति में आज सुधार होगा

धनु राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में आपकी आज रुचि बढेगी। परोपकार के कार्यों पर धन खर्च होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। आज पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का योग बनेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी होने की खुशी होगी।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाना चाहिए।

मकर राशि, कीमती वस्तु की प्राप्ति होगी

मकर राशि, कीमती वस्तु की प्राप्ति होगी

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आपको आज कोई कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आपके खर्च भी आज बढेंगे। आज आपको ननिहाल पक्ष से सहयोग और लाभ मिल सकता है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलदायी रहेगा। व्यापार में आपका मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज शाम के समय आप अपनी संतान के साथ मनोरंजक समय बितांगे। विवाह की बात चल रही है तो आज बात पक्की होने का योग बनेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशि,कीमती सामान का ध्यान रखें

कुंभ राशि,कीमती सामान का ध्यान रखें

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप आज आर्थिक प्रयास मे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई लाभदायक डील मिलेगी। तकनीकी बुद्धि और क्षमता का आपको आज लाभ मिलेगा। वैसे आज अपने सामान का ध्यान भी रखें, खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जीवनसाथी की भावनाओं और बातो का सम्मान करें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि, आज संपर्क का दायरा बढ़ेगा

मीन राशि, आज संपर्क का दायरा बढ़ेगा

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से आज संपर्क का दायरा बढेगा। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सुख आज बना रहेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]