
लाइव हिमाचल/सोलन: उपायुक्त कार्यालय सोलन मे जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ सोलन के पुनर्गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से सुमित ठाकुर पटवारी को जिला अध्यक्ष, कृष्ण प्रकाश कानूनगो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितू कानूनगो को महासचिव और प्रतीक शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अतिरिक्त अमनदीप सिंह साहिबी, कपिल देव चौहान व दिनेश कपिला को राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंदन गुप्ता को प्रेस सचिव, जगदीप, मंदीप, श्रुति, दिव्या, देवेंद्र को उप प्रधान गुरमीत कौर, विक्की, विनीत को संयुक्त सचिव, विक्रम कुमार, नवीन कुमार को सलाहकार, प्रवीण शर्मा को मुख्य सलाहकार व रवि, अनमोल को लेखा परीक्षक, कोमल गर्ग को प्रचार सचिव एवं स्नेहा, लक्ष्य गुप्ता, बेअंत सिंह को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्य रमेश चंदेल, सूरज प्रकाश पाल व जियालाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके सानिध्य में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
#patwari #patwariunion #solan





