लाइव हिमाचल/नाहन : आराधना (पूजा) की शादी समारोह चल रहा था. सबकुछ पास था. लेकिन भाई की कमी महसूस हो रही थी. फिर साथी फौजी जवान और पूर्व सैनिकों ने आऱाधाना को जिंदगी की सबसे यादगार विदाई दी. कहानी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है, जहां पर शहीद फौजी जवान की बहन की शादी में, उसके साथी फौजी जवानों ने भाई का फर्ज अदा किया. जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली गांव के शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) की गुरुवार को शादी हुई. इस शादी में बेहद ही इमोशन नजारा देखने को मिला, शहीद आशीष की बहन की शादी में उसकी रेजिमेंट के सैनिक और पांवटा और शिलाई के भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान फौजियों ने आराधना की शादी में भाई के फर्ज निभाए और वह दुल्हन को मंडप तक ले गए. इस दौरान सैनिकों ने बहन को बैंक में जमा (एफडी) के रूप में शगुन दिया और भाई की कमी को पूरा किया.इस पुरे दृश्य ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया. इस अप्रत्याशित सम्मान से दुल्हन ने नम आँखों से सभी का आशीर्वाद हासिल किया. इस दौरान सभी फौजी जवानों ने दुल्हन को ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। गौरतलब है कि शहीद आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर में तैनात थे. बीके साल अरूणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान 27 अगस्त 2024 को “ऑपरेशन अलर्ट” के तहत वीरता का परिचय देते उन्होंने देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।





