Home » Uncategorized » ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा सफ़ाई अभियान का आयोजन

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा सफ़ाई अभियान का आयोजन

सोलन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा एक व्यापक सफ़ाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से खनोग तक लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी है बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और लोगों से इस अभियान को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया। इस अभियान में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र, वेस्ट वारियर गैर सरकारी संगठन, युवक मंडल तथा स्वच्छ भारत मिशन की टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र में कचरा एकत्रित किया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस अभियान में खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, तहसीलदार रिकवरी भूमिका जैन, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के विजय, ग्राम पंचायत सनहोल के पंचायत पदाधिकारियों सहित शहरवासी एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *