Home » Uncategorized » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार मुकाबले

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शानदार मुकाबले

लाइव हिमाचल/सोलन: सनवारा स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स) में सी.बी.एस.ई. की छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 29 सितंबर से 03 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश-विदेश की लगभग 55 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन, 1 अक्तूबर, 2025 (बुधवार) को विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 श्रेणी में डी.डी.एम.एस. पी. उबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल, हैदराबाद, वेल्स विद्यालय, तमिलनाडु, दीपक मेमोरियल एकेडमी,सागर, मध्यप्रदेश, संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल, संगरूर, पंजाब और वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर, लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखनऊ, विद्याेदय स्कूल, केरल विजयी रहे। अंडर-17 श्रेणी में वेद व्यास विद्यालयम मालप्रम्भा, कालीकट, वेल्स विद्यालय तमिलनाडु, गैलेक्सी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हिसार, अकाल सहाय अकादमी भूटल कलान, सरहद स्कूल कटराज, पुणे, ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली ने जीत हासिल की। इस अंडर-14 श्रेणी में अकाल सहाय अकादमी, भूटल कलान, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल बनारस, आर्यन्स वर्ल्ड स्कूल पुणे, माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जयपुर, मैक्रो विजन एकेडमी मध्य प्रदेश, अकाल सहाय अकादमी भूटल कलान, एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक, भैरेश्वर विद्या संस्थे, कर्नाटक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले अपने नाम किए। वहीं विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले
शिक्षकों, अन्य कर्मचारियों व उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *