
लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 हजार HRTC पेंशनरों को सितंबर महीने की 26 तारीख तक भी पेंशन नहीं मिली है। समय पर पेंशन न मिलने से नाराज पेंशनरों ने शिमला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है। पेंशनरों का कहना है कि उन्हें पिछले लगभग एक साल से समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इससे उन्हें रोजमर्रा के खर्चों, दवाइयों और परिवार का निर्वाह करने में कठिनाई हो रही है। वृद्धावस्था में भी उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने बताया कि पिछले महीने भी पेंशन 30 तारीख को मिली थी और इस बार 26 तारीख तक भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है, और एरियर व डीए का भुगतान भी लंबित है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 हजार HRTC पेंशनरों को सितंबर महीने की 26 तारीख होने के बाद भी पेंशन नहीं मिली है. आराम करने की इस उम्र में पेंशनरों को सड़क पर उतर कर पेंशन के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है. लगभग एक साल से HRTC पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे रोजमर्रा के खर्चों, दवा और परिवार का निर्वाह करना मुश्किल हो गया. ऐसे में अब एचआरटीसी पेंशनर्स ने शिमला में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने बताया, “पिछले महीने भी 30 तारीख को पेंशन मिली थी. इस बार भी 26 तारीख हो गई है और पेंशन का अभी तक कोई अता पता नहीं है दो वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हुआ है. एरियर और डीए का भुगतान भी लंबित है. मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए HRTC कर्मचारियों को एक रुपए भी पेंशन नहीं मिली है. जीवन भर नौकरी करने के बाद अब पेंशन के लिए सरकार के आगे बार बार हाथ फैलाने पड़ रहे हैं, लेकिन सरकार झूठ पर झूठ बोल कर लटकाने का काम कर रही है देवराज ठाकुर ने बताया कि वृद्धावस्था में पेंशनरों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है. सरकार ने अगर शीघ्र पेंशन जारी कर आगे के लिए तारीख तय नहीं की तो पेंशनर्स आंदोलन को उग्र करेंगे और सचिवालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।





