Home » Uncategorized » नवरात्रि ऑफर: गोल्ड-डायमंड पर जबरदस्त Deal! मिलेगा 50% डिस्काउंट और फ्री कॉइन

नवरात्रि ऑफर: गोल्ड-डायमंड पर जबरदस्त Deal! मिलेगा 50% डिस्काउंट और फ्री कॉइन

नेशनल डेस्क: जैसे ही नवरात्रि शुरू हुई तभी बाजारों में रौनक और दिलों में उमंग भर जाती है। यही समय होता है शुभ कार्यों की शुरुआत का और जब बात हो सोने-चांदी की खरीदारी की, तो हर ग्राहक बेस्ट डील की तलाश में रहता है। इस साल नवरात्रि (2025) पर देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स ने उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। आइए जानते हैं, कहां मिल रहे हैं सबसे शानदार डिस्काउंट और क्या हैं खास फायदे। भारत के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने इस नवरात्रि पर ग्राहकों के लिए गोल्ड रेट प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च की है। अगर आप 22 अक्टूबर 2025 से पहले ऑर्डर या एडवांस बुकिंग करते हैं, तो आपको बुकिंग की तारीख और इनवॉयस की तारीख दोनों में जो भी कम गोल्ड रेट होगा, वही लागू किया जाएगा। इस स्कीम के तहत कम से कम 25% रकम एडवांस देनी होगी। यह स्कीम नए ऑर्डर और एडवांस बुकिंग दोनों पर मान्य है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड Indriya ने भी फेस्टिवल सीजन में कमाल का ऑफर पेश किया है। ब्रांड गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर 35% तक की छूट दे रहा है। साथ ही, केवल 20% एडवांस देकर ग्राहक गोल्ड रेट को लॉक भी कर सकते हैं और वह भी डबल रेट प्रोटेक्शन के साथ, जिससे भविष्य में बढ़ती कीमतों का असर नहीं होगा।

PC Jeweller का डायमंड पर खास ऑफर

अगर आपकी नजरें डायमंड पर टिकी हैं, तो PC Jeweller की वेबसाइट पर मिल रहा है शानदार ऑफर। ब्रांड डायमंड ज्वेलरी पर 30% तक की छूट दे रहा है, जबकि सिल्वर डायमंड ज्वेलरी पर सीधे 50% फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध है।भारत के लोकप्रिय ब्रांड Joyalukkas भी नवरात्रि के इस अवसर पर ग्राहकों को लुभा रहा है। किसी भी तरह की ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50% की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 5 अक्टूबर 2025 तक वैध है। देहरादून स्थित Punjab Jewellers Pvt. Ltd. ने नवरात्रि पर खरीदारों को लकी बना दिया है। अगर आप 20 ग्राम या उससे ज्यादा सोने के आभूषण, या ₹1 लाख या उससे अधिक कीमत के हीरे के गहने खरीदते हैं, तो आपको मिलेगा एक सोने का सिक्का बिल्कुल मुफ्त। यह ऑफर 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक वैध है। त्यौहारी मौसम में सोने या हीरे की खरीदारी केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक समझदारी भरा निवेश भी बन सकता है। इन आकर्षक ऑफर्स के साथ, यह नवरात्रि आपके लिए सिर्फ शुभ नहीं, बल्कि फायदे का सौदा भी साबित हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे, सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं, तो जल्द से जल्द अपने पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड से खरीदारी कर इस फेस्टिवल सीजन को खास बनाएं।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]