Home » ताजा खबरें » हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की शादी आज, चंडीगढ़ में डाॅ. अमरीन काैर संग लेंगे सात फेरे

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की शादी आज, चंडीगढ़ में डाॅ. अमरीन काैर संग लेंगे सात फेरे

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य आज डाॅ. अमरीन काैर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के गुरुद्वारा साहिब में होगा। बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं।  अमरीन कौर चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की सुपुत्री हैं। शाम को विक्रमादित्य सिंह दुल्हन लेकर चंडीगढ़ से शिमला लौटेंगे और हॉली लॉज में वधु प्रवेश होगा, जिसके लिए हॉली लॉज को दुल्हन की तरह सजाया गया है. अमरीन कौर, चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं. वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है

राजनीति में आने से पहले, विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था. इस दौरान, उनकी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही अमरीन कौर से दोस्ती हुई. यह दोस्ती आठ–नौ साल पुरानी बताई जा रही है. हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे, विक्रमादित्य सिंह, की यह दूसरी शादी है. इससे पहले, उनकी मैरिज सुदर्शना से 8 मार्च 2019 को हुई थी. सुदर्शना चूंडावत, राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं. मनमुटाव के चलते, दोनों का करीब दो महीने पहले तलाक हो गया है. इस तलाक के बाद, विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है।

शाही में कई दिग्गज नेता और विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह, वीरभद्र सिंह की दूसरी पत्नी, प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. इस शादी समारोह का मुख्य कार्यक्रम 24 सितंबर को शिमला के निजी होटल में रखा गया है, जहां रिसेप्शन आयोजित की जाएगी. इस शाही समारोह में देश–प्रदेश के कई दिग्गज नेता और विशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे।

कौन हैं डॉ. अमरीन सेखों

डॉ. अमरीन सेखों के पास अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दोहरी मास्टर डिग्री है और उन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। डॉ. अमरीन सेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर काम रह रही हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. सेखों विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। वह करीब 35 साल की हैं और उनकी यह पहली शादी है।

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में, वे हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD), तथा शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने हिमाचल के बिशप कॉटन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद, उन्होंने लंदन से इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की। विक्रमादित्य सिंह ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। वे 2017 में पहली बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गए और 2022 में दोबारा इस सीट से जीत हासिल की। 2022 में, उन्हें सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवा और खेल विभाग का मंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्तमान में इनके पास लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास की जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]