
शिमला: पवित्र मणिमहेश यात्रा में गत वर्ष लापता पंजाब पठानकोट के टैक्सी चालक सुरेन्द्र कुमार उर्फ छिंदु को रैस्कयु सर्च आप्रेशन करने गई रविवार को भरमौर प्रशासनिक टीम को एक नर कंकाल मिला, जो की उसी स्पोट प्रंघाला गांव के नीचे सडक मार्ग से सीधी तीखे एक किलोमीटर खाई में बुडडल नदी के किनारे पत्थरों के नीचे मिला जंहा पर लापता टैक्सी चालक की गाडी खुली लावारिस अवस्था में मिली थी।शनिवार को भी प्रशासनिक टीम द्वारा रेस्क्यू सर्च आप्रेशन चलाया गया था लेकिन शनिवार को लापता चालक की गाडी की चाबी उसी स्पोट के नीचे 20 मीटर दूरी में मिल गई थी इसी से घर बालों को लगा की उसकी शायद इसी स्पोट पर गिरने से मौत हुई होगी। रविवार को फिर से सर्च आप्रेशन चलाया गया, जिसमें ड्रोन ने अहम भूमिका निभाई, और नंर कंकाल को अपनी स्क्रीन में कैच कर लिया। जिसके बाद, भरमौर प्रशासनिक टीम पर्वतारोहण, पुलिस कर्मचारी, अग्नि शमन कर्मचारियों व स्थानीय युवाओं ने सर्च आप्रेशन नर कंकाल को गहरी खाई से निकालने में कामयाबी हासिल की। लेकिन सुरेन्द्र कुमार के घर वालों को नर कंकाल को पहचानने में कुछ मुश्किल हुई व उन्होंने नर कंकाल का डी एन ए करवाने का आग्रह किया। पुलिस द्वारा नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर भरमौर हस्पताल लाया गया जहां से नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज हास्पिटल चंबा ले जाया गया उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ए डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने भी यह जानकारी देते हुए बताया की रविवार को प्रशासनिक रेस्क्यू टीम को उसी स्पोट पर नर कंकाल ढूंढने में कामयाबी हासिल हुई है व नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मैडीकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।





