अब बिना पता लिखे भी सही जगह पहुंचेगा पार्सल, नए डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम से मिलेगी मदद।
शिमला: भारतीय डाक ने देश को एक नई डिजिटल पहचान दी है. आसान शब्दों में कहे तो जब आपकी पहचान डिजिटल हो चुकी है, तो आपके घर का पता पुराने पोस्टल इंडेक्स नंबर (PIN) तक सीमित क्यों रहे? अब चिट्ठी, पार्सल या कूरियर भेजने के लिए लंबे-चौड़े पते लिखने की जरूरत नहीं होगी. इंडिया पोस्ट ने DIGIPIN (डिजिटल पिन कोड) सर्विस लॉन्च कर दी है. यह एक ऐसा सिस्टम है जो आपके घर या दफ्तर की सटीक लोकेशन के आधार पर एक 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड तैयार करता है. DIGIPIN को आपके घर के पते को डिजिटल पहचान देने का नया तरीका माना जा रहा है. इस कोड से सीधे आपका पता पहचाना जाएगा और डॉक्यूमेंट्स, पार्सल या इमरजेंसी सर्विसेज बिल्कुल सही जगह तक पहुंचेगी. इस कोड से सीधे आपका पता पहचाना जाएगा और डॉक्यूमेंट्स, पार्सल या इमरजेंसी सर्विसेज बिल्कुल सही जगह तक पहुंचेंगी। इसकी वजह से अब पार्सल भेजने और पार्सल रिसीव करने वाले को आसानी होगी। डीजीपिन जीपीएस और सैटेलाइट डेटा के आधार पर जनरेट होता है। यह पिन चार गुणा चार मीटर के एरिया को कवर करता है। चार मीटर के बाद वाले एरिया का अलग पिन होगा। इस डिजिटल पिन सिस्टम को आईआईटी हैदराबाद, एनआरएससी (इसरो) के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भारत में हर लोकेशन को एक स्टीक डिजिटल पहचान देना है।
ऐसे क्रिएट होता होगा डीजीपिन





