Home » Uncategorized » कर्नाटक में हुआ दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम…

कर्नाटक में हुआ दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम…

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर उपमंडल सदर की कोठीपुरा पंचायत के चलेहली गांव निवासी सेना के जवान की माैत हो गई। चलेहली गांव का अजय ठाकुर(26) पुत्र धर्म सिंह सेना के लिपिक संवर्ग में तैनात थे। इन दिनों कर्नाटक के सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार देर रात उनकी किसी हादसे में माैत हो गई। मौत के असल कारणों की सूचना अभी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को शव घर पहुंचने की उम्मीद है। पंचायत प्रधान सतदेव शर्मा ने दुख व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *