Home » Uncategorized » आपदा प्रभावित चंबा के लिए कसौली व धर्मपुर भाजपा मंडल ने पीड़ित परिवारों के लिए भेजी राहत सामग्री…

आपदा प्रभावित चंबा के लिए कसौली व धर्मपुर भाजपा मंडल ने पीड़ित परिवारों के लिए भेजी राहत सामग्री…

लाइव हिमाचल/सोलन: आपदाग्रस्त चंबा जिले में प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए भाजपा ने पहल की है. कसौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कसौली और धर्मपुर दोनों मंडलों ने चंबा आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरा एक ट्रक शुक्रवार को परवाणू से रवाना किया। परवाणू से इस राहत ट्रक को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को 15 हजार करोड़ की राहत राशि देने पर आभार जताया है। शुक्रवार को कसौली व धर्मपुर भाजपा मंडलों के सहयोग से चंबा में बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्र की गई। इसमें राशन किट से लेकर अन्य सामान शामिल है। पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने परवाणू से राहत साग्रमी के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस मौके पर भाजपा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता ने बताया कि राहत ट्रक में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, शक्कर जैसी जरूरी खाद्य सामग्री के साथ ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए कपड़े, कंबल, जूते और प्राथमिक उपचार की दवाइयां शामिल की गई हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रही है और इस बार भी महिलाओं ने कपड़े, राशन और घरेलू सामग्री एकत्र करने में अहम योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *