Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री ने बीआरओ के जवान पवन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने बीआरओ के जवान पवन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

Oplus_131072

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरूणाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन के जवान पवन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पवन कुमार जिला बिलासपुर की श्री नैनादेवी तहसील के डग्रहण गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ है और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *