Home » Uncategorized » पीएम मोदी के दौरे के बीच हिमाचल के 2 मेडिकल कॉलेजों को बंब से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया गए परिसर, मची अफरा-तफरी

पीएम मोदी के दौरे के बीच हिमाचल के 2 मेडिकल कॉलेजों को बंब से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया गए परिसर, मची अफरा-तफरी

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक को मंगलवार सुबह बम धमकी मिली। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पूरे परिसर को खाली करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे के बीच इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। धमकी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों को पेड़ों की छाया में स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर बैठाया गया। मंडी से क्यूआरटी टीम और बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे परिसर की तलाशी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डीके वर्मा को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी। इसमें पूरे अस्पताल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। प्राचार्य ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत कॉलेज और अस्पताल परिसर खाली करा दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारे परिसर की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा के लिहाज से परिसर को खाली करवाया गया है. उधर, चंबा मेडिकल कॉलेज को भी बंब से उडाने की धमकी दी गई है और वहां पर भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

पार्किंग में खड़े वाहन भी बाहर निकाले

नेरचौक मेडिकल काॅलेज चार मंजिला भवन पूरी तरह से बंद है। इसकी तलाशी के लिए पुलिस, क्यूआरटी, दमकल विभाग के साथ-साथ अन्य जवान भी तैनात हैं और स्नीफर डाॅग की मदद भी ली जा रही है। अस्पताल परिसर व पार्किंग में खड़े वाहनों को भी बाहर निकाल दिया गया है। मरीजों को भी तलाशी अभियान पूरा होने तक अस्पताल के बाहर ही रहेगा।बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश सचिवालय, हाइकोर्ट, डीसी मंडी के ऑफिस सहित प्रदेश के कई प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. सभी जगहों पर एहतिआत के तौर पर प्रशासन द्वारा पूरी जांच पड़ताल करवाई गई और बाद में कुछ भी नहीं मिला था. अभी तक इस व्यक्ति या गिरोह को नहीं पड़का जा सका है जो इस तरह की ईमेल भेजकर धमकियां दे रहा है. अहम बात है कि छह माह के बीच ऐसी धमकियां मिलने के बाद भी हिमाचल प्रदेश पुलिस खाली हाथ है और अब तक कुछ पता नहीं लगा पाई है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]