सोलन: कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत चंडी के बाउंटड़ा की बेटी नेहा ने चिकित्सक बनकर क्षेत्र व परिजनों का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। नेहा ने जमा दो की परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडी से जबकि एमबीबीएस की पढाई नाहन मेडिकल कॉलेज से पूरी की है। उनकी माता मीना देवी गृहिणी है जबकि पिता मनसा राम पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक के पद पर है। डॉ. नेहा का एक भाई और एक बहन है। नेहा की इस सफलता से जहां परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है तो वहीं क्षेत्र लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। नेहा और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।





