पंजाब: होशियारपुरजालंधर राजमार्ग पर मंडियाला के पास एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत की मौत हो गई है, जबकि लगभग 20 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को हॉस्पिटल रेफर किया गया है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. जांच अधिकारियों ने बताया कि टैंकर और कार की टक्कर के बाद गैस रिसाव ने विस्फोट हुआ। यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र मदियाला अड्डा के पास रात के 10 बजकर 45 बजे हुआ था. यहां कई प्रवासी मजदूर काम करते हैं. डिप्टी कमिश्नर जैन ने बताया कि घायलों में कुछ प्रवासी मजदूर भी हो सकते हैं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मंत्री ने किया दौरा
पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, ‘यह हादसा बेहद दुखद है. आग इतनी तेजी से फैली कि स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं, लेकिन जांच जारी है.पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए हैं. मौके पर एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर और कार की टक्कर के बाद गैस रिसाव ने विस्फोट को ट्रिगर किया. इसी की वजह से आग तेजी से फैल गई. इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े किए हैं.
क्यों हुआ विस्फोट
घटना स्थल पर दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों को भी तैनात किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. इस घटना पर मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त आशिका जैन ने कहा, ‘ऐसा संदेह है कि आग एक औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी टैंकर से जुड़ी एक सड़क दुर्घटना के कारण लगी थी. इसमें एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है।



