Home » Uncategorized » हिमाचल: 18 अगस्त से विधानसभा का चौथा सबसे बड़ा मानसून सत्र, पूछे जाएंगे 830

हिमाचल: 18 अगस्त से विधानसभा का चौथा सबसे बड़ा मानसून सत्र, पूछे जाएंगे 830

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होने वाला है। 12 बैठकों वाला यह सत्र दो सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान, सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जिनमें प्राकृतिक आपदा से जुड़े प्रश्न और चर्चाएं शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार की ओर से नोटिस मिले हैं, प्रश्नों और चर्चाओं के माध्यम से सड़कें, स्कूल, नौकरियों से जुड़े विषय सदन में आएंगे। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे बाद शुरू होगी और इससे पहले 18 अगस्त को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में, सभी दलों के सदस्य भाग लेंगे और सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपील करेंगे। विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए हैं, जिनमें 679 तारांकित और 151 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इस वर्ष अब तक 15 बैठकें हो चुकी हैं और 35 बैठकें पूरी करने की उम्मीद है। 14 वीं विधानसभा ने अढ़ाई साल में 85 बैठकें की हैं और 73 बिल पास किए हैं।

12 बिल राज्यपाल व राष्ट्रपति के पास लंबित

12 बिल राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास लंबित हैं, जिन पर तीन महीने में सहमति नहीं मिलने पर पास माना जाएगा। उच्च न्यायालय ने कहा है कि 1990 से याचिका समितियां रही हैं और बाद में लोकसभा ने विभागीय समितियां बनाईं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एश्योरेंस कमेटी को पुनः बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मेट्रोपोल भवन पुनर्निर्माण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन पुनर्निर्माण के लिए सरकार से 36 करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन राशि अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास लंबित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]