Home » ताजा खबरें » पर्यटन निगम के होटलों को निजी हाथों में सौपने के आरोप; भाजपा प्रवक्ता बोले, अब हिमाचल फ़ॉर सेल का जबाव दे सीएम व डिप्टी सीएम…

पर्यटन निगम के होटलों को निजी हाथों में सौपने के आरोप; भाजपा प्रवक्ता बोले, अब हिमाचल फ़ॉर सेल का जबाव दे सीएम व डिप्टी सीएम…

लाइव हिमाचल/शिमला: भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए सुक्खू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने मित्रों को किसी न किसी तरीके से लाभ पहुँचाने के लिए काम किया जा रहा है। संजय शर्मा ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से पूछना चाहते हैं कि हिमाचल फ़ॉर सेल का नारा विपक्ष नेता रहते हुए लगाते थे, जबकि अब उनकी सरकार जनता को परेशान कर हिमाचल को बेचने का काम कर रही है। हाल ही में पर्यटन निगम के होटलों को भी बेचने का काम चल रहा है। भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने शिमला-बिलासपुर के क्यारी बंगला में स्थित एप्पल कार्ट इन जोकि अब होटल मेघदूत प्रोजेक्ट से जाना जाता है। जिसमें कन्वेंशन सेंटर सहित अन्य विकास कार्य का शिलान्यास किया गया था, जबकि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उदघाटन किया था। इसमें बेहतरीन कार्य होने के बावजूद उसे अब बेचने का खेल चल रहा है। 2021 में होटल के लिए एक दिल्ली की कंसल्टेंट कंपनी ने एक बिड डेढ़ करोड़ की डाली गई थी, जिसे रद्द किया गया था। उसी कंपनी की ओर से अब 2025 में अढ़ाई करोड़ की बीड पर्यटन निगम सेक्रेटरी को दी, जिसमें रिवाइज्ड बीड का नाम देकर प्रस्तुत किया गया। एशियन डवलपमेंट बैंक एडीबी के तहत रेनोवेशन का बजट भारत दर्शन के तहत आया था। जिसमें उक्त यूनिट होटल को न दिए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि नई निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं की गई? संजय शर्मा ने कहा कि नए टेंडर से काम क्यों नहीं किया गया। नादौन में 50 करोड़ का होटल व देहरा में किस आधार पर बनाया जा रहा है, जबकि कांगडा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई है, उसे बताया जाए। अब कश्मीर हाऊस को पर्यटन निगम का कार्यालय बना दिया गया, जबकि वह बेहतरीन होटल चल रहा था। प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के आखिर 30 करोड़ जमा न करवाकर 250 करोड़ केंद्र के अड़ा के रखे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हिमाचल फ़ॉर सेल करने का आरोप लगाते हुए जनता को जवाब देने की बात सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *