Home » ताजा खबरें » हिमाचल में Accident ,गहरी खाई में गिरी Car ,तीन की गई जान-दो जख्मी…

हिमाचल में Accident ,गहरी खाई में गिरी Car ,तीन की गई जान-दो जख्मी…

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जंजैहली-छतरी सड़क पर मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई।  सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह गांव कल्यांजू और लाभ सिंह गांव गागन शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे का कारण बरसात के चलते सड़क का खराब होना और डंगे का धंसना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को वापस लौट रहे थे। हादसा रात में हुआ, लेकिन इसकी सूचना सुबह मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर रवाना हुई। इस घटना से ब्रेयोगी सहित पूरे छतरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार रात मंडी जिला के जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की माैत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना के दो घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]