Home » Uncategorized » अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

चंबा : मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के चंबा जिले के जारी दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा परिधि गृह चंबा में  जन समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे। यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री देर सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि होंगे तथा मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे। मुख्यमंत्री 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे कला केंद्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं  का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान  मिंजर मेले की  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद चंबा से  प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]