Home » Uncategorized » छह दिन बाद मिली हिमाचली सिंगर के पति और दोस्त की लाश, मजाक-मजाक में चली गई थी दोनों की जान

छह दिन बाद मिली हिमाचली सिंगर के पति और दोस्त की लाश, मजाक-मजाक में चली गई थी दोनों की जान

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में बग्गी नहर में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बीते छह दिन से इनकी तलाश चल रही थी. अब शुक्रवार को दोनों शवों को बीबीएमबी झील कंट्रोल गेट के पास से बरामद किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की लोकगायकी राखी गौतम के पति आशीष गौतम और उनका दोस्त 25 जुलाई की रात को खिउरी के पास नहर में डूब गए थे. बिलासपुर आशीष गौतम अपने दोस्त के साथ घटना के दिन 25 जुलाई की साथ को तीन दोस्त एनिवर्सिरी का जश्न मनाने के लिए नहर के पास गए थे. इस दौरान आशीष गौतम (36), सुधीर शर्मा और हरदीप सिंह निवासी बल्ह लोहारा नहर किनारे बैठकर आपस में बातें कर रहे थे. बातचीत के दौरान सुधीर ने मजाक में कहा कि वह परेशान है और नहर में कूद जाएगा. उसके इस मजाक को पहले तो दोनों दोस्तों ने हल्के में लिया, लेकिन जब वह पैरापिट से उतरने लगा तो दोनों घबरा गए. इस दौरान सुधीर नीचे गिर गए तो बचाने के लिए आशीष पीछे से कूदा. वहीं, तीसरा दोस्त मदद के लिए चिल्लाने लगा. हालांकि,दोनों ही नहर में समा गए और फिर छह दिन तक कुछ पता नहीं चला। फेसबुक पर आशीष की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को जानबूझकर नहर में धक्का दिया गया था. उसे तैरना नहीं आता था. राखी ने फेसबुक पर लिखा था कि वह खुद नहर में कूदने की हिम्मत नहीं कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *