Home » Uncategorized » लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक अधिकारी और दो जवान शहीद… तीन घायल

लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक अधिकारी और दो जवान शहीद… तीन घायल

लेह (लद्दाख) : लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. सेना की एक गाड़ी पर विशाल चट्टान गिर गई. इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायल अफसरों व जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जाता है कि काफिला दुरबुक से चोंगताश ट्रेनिंग यात्रा पर था, तभी यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ. घायल सेना के जवान 60 आर्मर्ड रेजिमेंट के हैं. सेना की गाड़ी एक संकरी पहाड़ी सड़क से गुजर रही थी, तभी ऊपर से चट्टान गिर गई और गाड़ी उसके नीचे दब गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लद्दाख में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसके कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें सेना ने समय रहते बचाया था। 20 जुलाई को अग्निवीर हरिओम नागर लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने इस बलिदान को सलाम किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान, भारतीय सशस्त्र बल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया। शोक संदेश में कहा गया, “शहीद अग्निवीर हरिओम नागर को नमन, और शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]