Home » ताजा खबरें » ठाकरे सिर्फ नाम नहीं, मराठी मानुष और हिंदुत्व की पहचान’, उद्धव ठाकरे का बीजेपी और शिंदे पर हमला

ठाकरे सिर्फ नाम नहीं, मराठी मानुष और हिंदुत्व की पहचान’, उद्धव ठाकरे का बीजेपी और शिंदे पर हमला

नेशनल डेस्क: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि “ठाकरे” केवल एक नाम नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, मराठी लोगों (मराठी मानुष) और हिंदुत्व की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ताकतें इस पहचान को खत्म करने की साजिश कर रही हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने भाजपा, चुनाव आयोग और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखे शब्दों में हमला बोला है। उद्धव ने कहा कि उनके दादा केशव ठाकरे और पिता बाला साहेब ठाकरे ने “ठाकरे” नाम को एक पहचान और सम्मान का प्रतीक बनाया है। चुनाव आयोग भले ही पार्टी का नाम या चुनाव चिन्ह किसी और को दे दे, लेकिन ठाकरे नाम किसी और को नहीं दिया जा सकता। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल सत्ता में बने रहने के लिए “ठाकरे” की पहचान मिटाना चाहते हैं। उद्धव ने कहा कि कई लोग ऐसा करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे खुद ही खत्म हो गए। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग खुद कुछ नहीं बना सके, अब वे ठाकरे नाम और पहचान चुराने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि नाम चुराना आसान है, लेकिन पहचान पाना मुश्किल। चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किया और उन्हें धनुष-बाण वाला चुनाव चिन्ह दे दिया। जबकि उद्धव गुट को “शिवसेना (यूबीटी)” नाम और मशाल (टॉर्च) का चिन्ह मिला। अब उद्धव ठाकरे गुट ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस केस की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *