लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन अस्पताल ने लगा पीएसए प्लांट में आने वाले दिनों में ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने 25 लख रुपए की लागत से ऑक्सीजन फीलिंग बूस्टर लगाने का निर्णय लिया है। ये बात सोलन अस्पताल के एमएस डॉक्टर राकेश पवार ने कही,उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यहां लगे पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन फीलिंग बूस्टर डिवाइस लगाया जाए ताकि यहीं से ही ऑक्सीजन सिलेंडर को भरकर अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि यहां से अस्पताल के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी सप्लाई की जा सकती है। फिलहाल सिलेंडर बाहर से मंगवाए जाते हैं जिसका खर्च अस्पताल प्रबंधन पर आ रहा है ऐसे में यह तय किया गया है कि जब उनके पास पीएसए प्लांट है तो इसमें ऑक्सीजन फीलिंग बूस्टर लगाकर खुद ही ऑक्सीजन सिलेंडर क्यों न भरा जाए।
आपको बता दें कि सोलन अस्पताल एक ऐसा अस्पताल हैं जहां रोजाना सैकड़ों मरीज आते है। और रोजाना कम से कम 4 से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है। हर सप्ताह बद्दी से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए जाते हैं। सोलन में ही ऑक्सीजन फीलिंग बूस्टर लगाने से अस्पताल को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मंगवाने पड़ेंगे। सोलन अस्पताल में करीब 5 साल पहले कोरोना के समय में पीएसए प्लांट इंस्टॉल किया गया है यह प्लांट लगातार मरीजों को ऑक्सीजन दे रहा है लेकिन अस्पताल में फिलहाल समस्या यह है कि इसकी पाइप लाइन नहीं है मरीजों को आक्सीजन देने के लिए सिलेंडर पर ही निर्भर रहना पड़ता है ऐसे में अस्पताल मैनेजमेंट सिलेंडर को भरने के लिए फिलहाल यह डिवाइस लगाने की तैयारी कर रहा है।





