Home » Uncategorized » उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 घायल…

उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 घायल…

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें पाँच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बट्टल के बल्लियां के पास हुई जहाँ एक ट्रक ने अमरनाथ यात्रा के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कार में सवार थे 8 लोग, 5 घायल

उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने जानकारी दी कि “कार में आठ लोग सवार थे जिनमें से पाँच घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।” यह हादसा उस समय हुआ जब अमरनाथ यात्रा का 16वां जत्था जम्मू से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहा था। हादसे के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी है। आज सुबह 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि गुरुवार को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था लेकिन मौसम में सुधार के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *