Home » ताजा खबरें » नौणी यूनिवर्सिटी में कुराश प्रतियोगिता संपन्न, डॉ. (कर्नल) शांडिल ने किया विजेताओं को सम्मानित

नौणी यूनिवर्सिटी में कुराश प्रतियोगिता संपन्न, डॉ. (कर्नल) शांडिल ने किया विजेताओं को सम्मानित

सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में आयोजित राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी डॉ. कर्नल संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 408 खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल में कुराश खेल धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल कर रहा है। “कजाकिस्तान से शुरू हुई इस पारंपरिक मार्शल आर्ट को अब हिमाचल के युवा भी अपनाने लगे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 408 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो युवाओं में इस खेल की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों से अपना नाता जोड़ें। उन्होंने हिमाचल में आई आपदा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इस दुख की घड़ी में हर परिवार के साथ खड़े रहना चाहिए और उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर नौणी मझगांव पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर समेत हिमाचल कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *