Home » ताजा खबरें » हिमाचल के चार जिलों में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाए कैंपस

हिमाचल के चार जिलों में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाए कैंपस

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय सहित शिमला, कुल्लू, नाहन व, कांगड़ा व चंबा जिला कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट को खाली करवाया गया। बम की धमकी के बाद राज्य सचिवालय में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। सचिवालय को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल से मिली धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है। सभी कर्मचारी व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। इससे पहले भी मई में आतंकी संगठन से उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मेल के जरिये बम धमाके करवाने की धमकी मिली थी। कोर्ट परिसर नाहन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार सुबह परिसर को खाली करवा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके तुरंत बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया। वहीं मौके पर जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर पुलिस दल के साथ पहुंचे। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि जिला कोर्ट व अतिरिक्त जिला कोर्ट नाहन की ईमेल पर पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है।

चंबा कोर्ट को भी मिली धमकी
चंबा कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया।  सुबह के समय मिली धमकी के बाद कार्यालय स्टाफ समेत लोगों को कार्यालय से बाहर निकाला गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा की मेल पर यह धमकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर जांच करने पहुंची। धर्मशाला स्थित जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद कोर्ट व परिसर को खाली करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *