Home » ताजा खबरें » सोलन कॉलेज के NCC कैडेट्स ने शूलिनी मेले में निभाई अहम जिम्मेदारी, डीसी ने किया सम्मान

सोलन कॉलेज के NCC कैडेट्स ने शूलिनी मेले में निभाई अहम जिम्मेदारी, डीसी ने किया सम्मान

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय महाविद्यालय सोलन के 35 NCC कैडेट्स ने शूलिनी मेले में के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए 1HP बटालियन NCC के 35 कैडेट्स को आज उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला सचिवालय सोलन में आयोजित किया गया जिसमें एस.पी. गौरव सिंह, एस.डी.एम. डॉ. पूनम और एच.ए.एस. अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा ने कैडेट्स से मेले के दौरान उनके अनुभव सुने और उनके योगदान की प्रशंसा की। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शूलिनी मेले का शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता के बिना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। राजकीय महाविद्यालय सोलन के NCC प्रभारी कात्यायनी शर्मा ने बताया कि कैडेट्स ने यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता अभियान और आम जन को सहयोग प्रदान कर प्रशासनिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर 1 एचपी बटालियन एनसीसी के कमांडर कर्नल विवेक बटारा के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया गया, जिनके निरंतर समर्थन से कैडेट्स ने उत्कृष्ट कार्य संपन्न किया। अंत में उपायुक्त ने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय योगदान की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]