Home » ताजा खबरें » अर्की पुलिस ने 254 बोतल अवैध शराब की पकड़ी…

अर्की पुलिस ने 254 बोतल अवैध शराब की पकड़ी…

सोलन: जिला के अर्की पुलिस थाना की टीम ने एक बोलेरो कैम्पर नंबर HP-63B-4674 से 21 पेटियां देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। बोलेरो कैम्पर से कुल 254 बोतलें शराब बरामद की गई है। इसमें 230 बोतलें देसी व 24 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की गई हैं।

जानकारी मिली है कि आज जब पुलिस थाना अर्की की टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू अर्की क्षेत्र में थी, तभी टीम ने दानोघाट में नाकाबन्दी के दौरान एक बोलेरो कैम्पर HP-63B-4674 को चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान बोलेरो कैम्पर से 21 पेटिया देसी व अंग्रेजी शराब पकड़ी गई हैं। कैम्पर चालक कोई भी परमिट व वैध कागजात पुलिस के समक्ष पेश नही कर सका। जिस पर पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में मामले में संलिप्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक 37 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र श्री कृष्ण लाल निवासी गाव व डाकखाना जयनगर, अर्की जिला सोलन को बी.एन.एस.एस. के प्रावधानों के अनुसार धारा 35 (3) BNSS का नोटिस देकर पाबन्द किया गया। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]