Home » हिमाचल प्रदेश » शिमला पहुंची HRTC की नई वॉल्वों बसें, अगले महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी…

शिमला पहुंची HRTC की नई वॉल्वों बसें, अगले महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी…

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 24 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई है। वीरवार को यह बसें शिमला के तारादेवी वर्कशॉप में पहुंच गई है। अगले दो दिन 26 व 27 जून को इन बसों की तकनीकी टीम फिटनेस चेक करेगी। उसके बाद इनका परिवहन विभाग में पंजीकरण करवाया जाएगा। पंजीकरण होने के बाद बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। 1 जुलाई से निगम इन बसों को रूटों पद उतारने की तैयारी में है। निगम इस दिन एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। निगम के बेड़े में शामिल हुई नई वोल्वो बसें सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। एक बस की कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। ये बसें एसी है व आरामदायक सीटें है। शिमला से इन बसों को अलग-अलग डिपो को भेजा जाना है। शिमला के तारादेवी, कांगड़ा जिला के नगरोटा, पालमपुर, देहरा के अलावा कुल्लू, नालागढ़ के डिपो में ये बसें भेजी जाएंगी। एचआरटीसी के पास वोल्वो बसों के बेड़े में कुल 74 बसें हैं। नए बसें जुड़ने से इनकी संख्या 98 हो जाएगी। हालांकि निगम कुछ पुरानी बसों को बेड़े से बाहर भी कर देगा। दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जाता है। इस कारण एचआरटीसी ने दिल्ली के 16 के करीब रूट बंद किए हैं। नई वोल्वो बसों के आने के बाद उन रूटों को भी बहाल कर दिया जाएगा। निगम ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]