Home » ताजा खबरें » ED Raid In Dharamshala: ED ने धर्मशाला ADC निशांत सरीन के ठिकानों पर मारा छापा, लग्जरी गाड़ियां, महंगी शराब और ढेर सारा कैश मिला

ED Raid In Dharamshala: ED ने धर्मशाला ADC निशांत सरीन के ठिकानों पर मारा छापा, लग्जरी गाड़ियां, महंगी शराब और ढेर सारा कैश मिला

ED Raid In Dharamshala: ED की छापेमारी में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के ठिकानों से दो लग्जरी गाड़ियां और 60 से ज्यादा महंगी शराब की बोतलें बरामद कीं. दरअसल ED ने 22 और 23 जून 2025 को हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी निशांत सरीन जो फिलहाल असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर धर्मशाला में हैं, उनके और रिश्तेदारों व जान पहचान वालों के खिलाफ की गई. सरीन पर सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करके पर्सनल फायदा लेने, रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं. ED की ये जांच हिमाचल प्रदेश की स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. FIR में बताया गया था कि जब सरीन बद्दी में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर थे, तब उन्होंने अपनी पोस्ट का गलत फायदा उठाया. इसी मामले में उन्हें पहले अरेस्ट किया गया और बाद में चार्जशीट भी फाइल हुई, जिसमें एक और आरोपी कोमल खन्ना का नाम भी शामिल थी. बेल मिलने के बाद निशांत सरीन को सितंबर 2024 में धर्मशाला पोस्ट कर दिया गया.

सरीन और कोमल खन्ना के खिलाफ एक और FIR दर्ज
ED के मुताबिक इससे पहले साल 2022 में हरियाणा पुलिस ने भी सरीन और कोमल खन्ना के खिलाफ एक और FIR दर्ज की थी. ये मामला पंचकूला की Zhenia Pharmaceuticals कंपनी से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि कोमल खन्ना की पार्टनरशिप 50% से 95% कर दी गई और इसके लिए फर्जी कागज बनाए गए. ED की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद हुए है. जिनमें दवा कंपनियों को जारी किए गए लाइसेंस, शो-कॉज नोटिस, क्लियरेंस पेपर्स, प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव जैसे डिजिटल डिवाइसेज शामिल है।

दो लग्जरी गाड़ियां जब्त
इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां जिनकी कीमत करीब 32 लाख है. 40 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट्स और 3 लॉकर फ्रीज़ किए गए है. इतना ही नही चंडीगढ़ के उनके घर से 60 से ज्यादा महंगी और बिना हिसाब की शराब की बोतलें भी मिली है.  ED के सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला में ADC रहते हुए भी निशांत सरीन पर जबरन वसूली (extortion) की शिकायतें आई है. साथ ही उनके फैमिली मेंबर्स और दवा कंपनियों के बीच पैसे के लेन-देन की जांच भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]