Home » ताजा खबरें » छात्रों का बढ़ेगा सामान्य ज्ञान, प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे समाचार…शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

छात्रों का बढ़ेगा सामान्य ज्ञान, प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे समाचार…शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

शिमला: सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों की खबरें पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश पर शिक्षा विभाग इस संबंध में दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है। विद्यार्थी क्रमवार प्रार्थना सभा में प्रमुख समाचारपत्रों के शीर्षक पढ़कर सुनाएंगे, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का सामान्य ज्ञान बढ़ सके। कुल्लू जिले के बागा सराहन दौरे में स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम ने विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान का नियमित टेस्ट लेने के निर्देश दिए थे। बागा सराहन में रात्रि ठहराव के बाद अगली सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय राजधानी का नाम विद्यार्थियों को पता न होने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी इस संबंध में दिशा-निर्देश तैयार कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के आदेश पर स्कूलों में बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। हर बच्चा क्रमवार प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों की हेडलाइंस पढ़ेगा, ताकि सभी विद्यार्थी प्रदेश और देश-विदेश के घटनाक्रम से अपडेट हो सकें। विद्यार्थी रोलनम्बर वार प्रार्थना सभा में प्रमुख समाचारपत्रों के शीर्षक पढ़कर सुनाएंगे, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का सामान्य ज्ञान बढ़ सके। कुल्लू जिले के बागा सराहन दौरे में स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम ने विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान का नियमित टेस्ट लेने के निर्देश दिए थे। बागा सराहन में रात्रि ठहराव के बाद अगली सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय राजधानी का नाम विद्यार्थियों को पता न होने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि सभी स्कूलों को इस सम्बंध में पत्र जारी कर दिया है। बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। हर बच्चा क्रमवार प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों की हेडलाइंस पढ़ेगा, ताकि सभी विद्यार्थी प्रदेश और देश-विदेश के घटनाक्रम से अपडेट हो सकें। बॉक्स यह दिए निर्देश छात्रों के सामान्य ज्ञान और वर्तमान मामलों के बारे में जागरूक किया जाएगा। – छात्रों की पढ़ने की समझ और सार्वजनिक बोलने के कौशल में सुधार किया जाएगा।

कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश समाचारों का चयन

छात्रों को एक नामित शिक्षक के मार्गदर्शन/सहायता के तहत, उम्र के अनुसार उपयुक्त और प्रासंगिक अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य/खेल समाचार आइटम का चयन करना होगा। सामान्य ज्ञान, शैक्षिक विकास, पर्यावरण संबंधी मुद्दे, वैज्ञानिक प्रगति और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय/राज्यीय घटनाओं पर जोर दिया जाना चाहिए। सनसनीखेज या अनुचित सामग्री से सख्ती से बचना चाहिए। छात्र भागीदारी: रोल नंबर के अनुसार छात्रों को हर दिन समाचार पढ़ने में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि अधिक संख्या में छात्र भाग ले सकें। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि हिंदी व अंग्रेजी का अखबार रोजाना स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए मुहैया करवाया जाए। छात्र पुस्तकालय का भी ज़्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। बॉक्स मुख्यमंत्री के स्कूल में औचक निरीक्षक को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है ताकि बच्चों का कम्युनिकेशन स्किल बढ़ सके वह सामान्य ज्ञान में सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *