Home » ताजा खबरें » इंग्लैंड से आई बुरी खबर, नहीं रहे भारत के लिए खेलने वाले दिग्गज, BCCI, सचिन समेत दिग्गजों ने जताया दुख

इंग्लैंड से आई बुरी खबर, नहीं रहे भारत के लिए खेलने वाले दिग्गज, BCCI, सचिन समेत दिग्गजों ने जताया दुख

दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच लंदन से एक बुरी खबर सामने आई है. भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी का सोमवार को लंदन में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. हालांकि, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर का निधन दिल की बीमारी के कारण हुआ है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, दोषी का लंदन में हृदय संबंधी समस्याओं के कारण निधन हुआ है, जहां वे कई दशकों से रह रहे थे. बाएं हाथ के गेंदबाज दोषी ने 33 मैचों भारत का प्रतिनिधित्व किया और 114 टेस्ट विकेट अपने नाम किए, जिसमें 6 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा भी शामिल है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर एक पोस्ट में दोषी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘BCCI भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिनका दुर्भाग्य से लंदन में निधन हो गया. उनकी आत्मा को शांति मिले। दोषी ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी और 3.96 की इकोनॉमी रेट बनाए रखते हुए 15 वनडे में 22 विकेट लिए. दोषी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र, बंगाल, वारविकशायर और नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व किया और 238 मैचों में 26.58 की औसत से 898 विकेट झटके. दोषी ने 1970 के दशक की मशहूर स्पिन चौकड़ी के नक्शेकदम पर चलते हुए 32 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. नॉटिंघमशायर में वेस्टइंडीज के दिग्गज गारफील्ड सोबर्स ने बाएं हाथ के स्पिनर को काफी प्रभावित किया. उन्होंने 1980 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चुपचाप संन्यास ले लिया और अपनी आत्मकथा स्पिन पंच में अपने क्रिकेट के दिनों का एक दिलचस्प विवरण दिया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने दोषी के निधन को लेकर एक्स पर लिखा, ‘दिलीप दोषी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. हमेशा बेदाग, एक सज्जन व्यक्ति और एक बेहतरीन गेंदबाज. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, ‘दिलीप भाई के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया. भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख को सहने की शक्ति दे. नयन, तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं दोस्त। बता दें कि, दोषी ने 1981 के मेलबर्न टेस्ट में 5 विकेट लेकर एक शानदार भूमिका निभाई, जिससे भारत को एक यादगार जीत हासिल करने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *