Home » Uncategorized » चलती कार में सनरूफ और खिड़की से बाहर जाम छलकाते नजर आए पर्यटक

चलती कार में सनरूफ और खिड़की से बाहर जाम छलकाते नजर आए पर्यटक

शिमला: देवभूमि में पर्यटक चलती कार के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर जाम छलकाते नजर आए। पंडोह के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इनका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। लोग इस हरकत को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पी रहा है, जबकि अन्य साथी खिड़की से लटकते हुए सिगरेट के कश और पैग लगा रहे हैं। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। वाहन की पहचान की जा रही है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]