Home » ताजा खबरें » गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में विज्ञान विषय पर कार्यशाला हुई संपन्न

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में विज्ञान विषय पर कार्यशाला हुई संपन्न

सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में दो दिवसीय कार्यशाला आज संपन्न हो गई। यह कार्यशाला सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. पंचकूला के सौजन्य से 17 एवं 18 जून 2025 को “विज्ञान (माध्यमिक) – डोमेन 2” विषय पर आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विज्ञान शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधाओं, मूल्यांकन तकनीकों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण कौशल से सुसज्जित करना रहा। इस कार्यशाला में नीतू झट्टा, विशवुड कॉटेज स्कूल, एवं सुश्री श्रुति डाढवाल, ओकरीज इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली द्वारा आयोजित सत्रों में शिक्षकों को ब्लूम टैक्सोनॉमी पर आधारित पाठ्य योजना निर्माण, अनुभवात्मक अधिगम पद्धति, विज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने की तकनीकें, तथा प्रयोगशाला शिक्षण की सजीव विधियों से अवगत कराया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षकों ने गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों, केस स्टडी, ग्रुप वर्क, और प्रस्तुतियों के माध्यम से गहन अभ्यास किया। सत्रों में प्रतिभागी शिक्षकों ने नवाचार आधारित शिक्षण की दिशा में विभिन्न विचार साझा किए और रिफ्लेक्टिव प्रैक्टिस के माध्यम से अपनी कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के उपाय सीखे। कार्यशाला से प्रतिभागी शिक्षकों को अपने शिक्षण में सृजनात्मकता और नवीनता लाने की दिशा में सकारात्मक प्रेरणा मिली। समापन समारोह में गुरुकुल इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने दोनों विशेषज्ञों एवं सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. पंचकूला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और ज्ञानवर्धक पहल रही, जो निश्चित ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]